Har Ghar Tiranga Campaign | Azadi ka Amrit Mahotsav

इस बार आजादी का जश्न खास होगा आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस बार केन्द्र सरकार हर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत देश के 20 करोड़ से ज्यादा घरों में जनभागीदारी से तिरंगा फहराया जाएगा।

क्या हैं हर-घर तिरंगा अभियान?
इस अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच जनभागीदारी से 20 करोड़ से ज्यादा घरों की छत पर तिरंगा फहराया जाएगा.  इसमें सरकारी व निजी प्रतिष्ठान भी शामिल होंगे. इस अभियान को लेकर प्रशासन जोर-शोर से तैयारी कर रहा है. इसके लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है. इसके लिए केंद्र सरकार ने तीन तरह के झंडों के उत्पादन की व्यवस्था की है. ये डाकघरों में उपलब्ध होंगे और लोग तिरंगे को ऑनलाइन भी खरीद सकेंगे।

इस साल स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू किया गया है यह अभियान नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर भारतवासी को अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।


सुनिए इस आजादी का अमृत महोत्सव पर खुबसूरत गीत को













Post a Comment

0 Comments